{"_id":"6afa7a2bbffab29281022d58","slug":"dispute-erupted-over-dj-music-in-ambedkar-nagar-resulting-in-young-man-being-beaten-to-death-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: आधी रात डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीटकर हत्या; गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: आधी रात डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक की पीटकर हत्या; गांव में सनसनी
Mon, 16 Nov 2026 09:06 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Nov 2026 09:06 AM IST
सार
अंबेडकरनगर में घर पर तेज आवाज में डीजे बजाने के विवाद में पड़ोसियों ने डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव घर से 30 मीटर दूर फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिंटू गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि रविवार देर रात पड़ोसियों ने डीजे संचालक की पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 30 मीटर दूर मिला।
विज्ञापन
घटना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव की है। मृतक की पहचान पिंटू गौतम के रूप में हुई है, जो डीजे संचालन का काम करता था। बताया जाता है कि छठ पर्व पर डीजे बजाने के बाद वह देर रात घर लौटा था। इसके बाद वह अपने घर में डीजे बजाने लगा। तेज आवाज को लेकर पड़ोसियों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वह घर के बाहर जाकर सो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रात करीब 2 बजे पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर से करीब 30 मीटर दूर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे खेत जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
