{"_id":"6a5fb8f068b5922360084456","slug":"video-shuklaganj-saraiya-primary-school-classrooms-dilapidated-lives-at-risk-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: सरैया प्राथमिक स्कूल के कक्ष जर्जर, जोखिम में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: सरैया प्राथमिक स्कूल के कक्ष जर्जर, जोखिम में जान
सरैया गांव स्थित सरैया प्राथमिक स्कूल का बुरा हाल है। यहां स्कूल के दो कक्ष और रसोई कक्ष पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ऐसे में दो कमरों में 1 से 5 तक के सभी 51 छात्रों को एक साथ पढ़ाया जा रहा है। वहीं झूले टूटे होने और खेल वाले स्थान की फर्श टूटी होने से छात्रों का बौद्धिक और शारीरिक विकास दोनों अवरुद्ध हैं।
बता दें कि स्कूल के अतिरिक्त दो कक्ष और रसोई कक्ष की छत पर आरओबी निर्माण कार्य के लिए सेतु निगम द्वारा शटरिंग लगाई गई थी जिस कारण स्कूल के कक्ष की छतों और दीवारों में दरारें पड़ चुकी है जो जर्जर अवस्था में है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को अब दो कमरों में बैठाया जा रहा है। एक साथ कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है ऐसे में छात्रों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। छात्रों ने बताया कि कई विषय उनकी समझ में नहीं आते हैं और वह भ्रमित हो जाते हैं।
स्कूल के खेल का मैदान वाला हिस्सा भी जर्जर है जहां लगे झूले आदि भी टूट चुके हैं। ऐसे में छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजूलता ने बताया कि कई बार बीएसए कार्यालय में जानकारी दी गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि बारिश का मौसम है ऐसे में जर्जर कक्ष कभी भी गिर सकते हैं। जबकि मिड डे मील का खाना बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।