Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO: राहुल, प्रियंका, अखिलेश के हिरासत में लिए जाने से भड़के कांग्रेसी और सपाई, आंबेडकर पार्क में कांग्रेसी धरने पर बैठे
{"_id":"6a5f9fa66268cdb37c070352","slug":"video-video-rahal-parayaka-akhalsha-ka-harasata-ma-le-jana-sa-bhaugdhaka-kagarasa-oura-sapaii-aabdakara-paraka-ma-kagarasa-thharana-para-btha-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राहुल, प्रियंका, अखिलेश के हिरासत में लिए जाने से भड़के कांग्रेसी और सपाई, आंबेडकर पार्क में कांग्रेसी धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राहुल, प्रियंका, अखिलेश के हिरासत में लिए जाने से भड़के कांग्रेसी और सपाई, आंबेडकर पार्क में कांग्रेसी धरने पर बैठे
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़ गया। कांग्रेसियों ने शहर के आंबेडकर पार्क पर धरना शुरू कर दिया वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री की फोटो जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। वहीं सपा के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने घटना का विरोध करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में विरोध किया जाएगा। विधानसभा के बाहर इस पर प्रदर्शन होगा।
नई दिल्ली में मंगलवार दोपहर को हुए घटनाक्रम में सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मीडिया के माध्यम से जैसे ही यह खबर रायबरेली पहुंची तो कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने आनन फानन तिलक भवन में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की और उसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे सभी आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि कांग्रेसी धरने से नहीं हटे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि छात्रों के साथ दिल्ली की पुलिस ने प्रधानमंत्री के इशारे पर लाठीचार्ज किया है। जिसमें तमाम छात्र घायल हुए हैं। उनके साथ अंग्रेज सरीखा व्यवहार किया गया। जब राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इसका विरोध किया तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा की सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, राहुल बाजपेई मौजूद रहे।
उधर सपा जिलाध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने शहीद चौक के बाहर जमकर हंगामा किया। प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा गया कि सपा कार्यकर्ता अपने मुखिया की गिरफ्तारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरना देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश से नरेंद्र मोदी ने संविधान को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम किया है। जहां संसद में बोलने की आजादी नहीं है। यहां विपक्ष केे नेताओं को बोलने से रोका जा रहा है। जो ज्वलंत मुद्दे हैं, जिस तरह पेपर लीक हो रहे हैं। उस पर कोई कार्रवाई सरकार नहीं कर रही है। कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर सरकार ने अक्षम अपराध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।