{"_id":"6a5f4dfbc625aa4fa60e71ba","slug":"video-motorcyclist-dies-after-being-hit-by-an-alto-car-in-hansi-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: पोते के दशोटन का न्योता देकर वापिस लौटते समय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, आल्टो कार ने मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: पोते के दशोटन का न्योता देकर वापिस लौटते समय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, आल्टो कार ने मारी थी टक्कर
हांसी जिले के गांव बास निवासी एक अनिल नामक व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पोते के दशोटन का न्योता देने दोस्तों के पास गया था। लौटते समय बकलाना के पास एक तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि हादसा बकलाना के पास हुआ, जहां गांव बास निवासी अनिल अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पोते के दशोटन का निमंत्रण देने गए थे। वापसी के दौरान सामने से गलत दिशा में आई एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शी सत्यवान ने बताया कि मैं हादसे के समय अनिल के साथ बाइक पर था। कार गलत साइड से आई और सीधे हमारी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर बहुत तेज थी, जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। हम पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
संदीप कुमार जांच अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजन दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर न्याय दिलाने में सफल होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।