{"_id":"6a5ef645435df70d1f03148d","slug":"video-lkhanauu-ma-thana-ma-sanavaii-naha-haii-ta-bca-haiiva-para-btha-faja-jama-lga-ta-jaga-palsa-l-gaii-apana-satha-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में थाने में सुनवाई नहीं हुई तो बीच हाईवे पर बैठा फौजी, जाम लगा तो जागी पुलिस, ले गई अपने साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में थाने में सुनवाई नहीं हुई तो बीच हाईवे पर बैठा फौजी, जाम लगा तो जागी पुलिस, ले गई अपने साथ
राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पार्लर से आलमारी खरीदने के दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। क्षेत्र के ही तरहिया गांव निवासी फौजी नवीन और पार्लर संचालक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
इसके बाद फौजी नवीन शिकायत लेकर सैरपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इससे नाराज होकर वह सोमवार रात करीब 10 बजे थाने के सामने सीतापुर हाईवे के बीच में जाकर बैठ गया। इससे कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। जाम की स्थिति बन गई।
सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौजी को समझाकर सड़क से हटाया और थाने ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की बात कह रहे हैं। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।