{"_id":"6a5ef4256e78587fe806dd75","slug":"video-amatha-ma-hafa-enakautara-palsa-ka-gal-sa-hasatarashatara-ghayal-tana-sathaya-sahata-garafatara-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में हाफ एनकाउंटर: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में हाफ एनकाउंटर: पुलिस की गोली से हिस्ट्रीशीटर घायल, तीन साथियों सहित गिरफ्तार
यूपी के अमेठी में मंगलवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। पुलिस ने इसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुठभेड़ गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के रोहसी खुर्द गांव के पास हुई। घायल बदमाश की पहचान अख्तर हुसैन उर्फ राजू निवासी संपतपुर मजरे गुवावां के रूप में हुई है। इस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा दद्दन प्रसाद वर्मा निवासी पूरे भगीरथ मजरे शाहपुर, मोहम्मद रईस उर्फ बब्लू निवासी मुंडका जोधपुर मजरे रामपुर, नौरंगाबाद तथा तेजबहादुर निवासी पूरे प्रसाद सिंह मजरे बरौलिया को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के सूचना मिली कि रोहसी खुर्द से टीवी टावर जाने वाले मार्ग पर एक पिकअप वाहन में चार संदिग्ध युवक चोरी की वारदात के लिए रेकी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वाहन सवार भागने लगे। घेराबंदी के दौरान अख्तर हुसैन ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा।
तलाशी लेने पर अख्तर के पास से तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस और नकदी बरामद हुई। अन्य आरोपियों के पास से भी नकदी मिली। पिकअप वाहन से तीन रस्सियां, टॉर्च, चाकू, पेचकस और प्लायर बरामद हुआ। जांच में वाहन पर लगी नंबर प्लेट कूटरचित मिली।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 12 दिन पहले लोनियन का पुरवा से एक भैंस और एक पड़वा चोरी करके 60 हजार रुपये में बेचा था। बरामद 32,200 रुपये उसी रकम के शेष बचे हैं। करीब एक माह पहले बासूपुर पंचायत भवन और तीन माह पहले अत्तानगर पंचायत भवन से सोलर पैनल चोरी करने की बात भी स्वीकार की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।