{"_id":"6a5ef84ade85cbad340d66f3","slug":"video-rayabral-ma-brada-ma-pakha-ka-palga-lgata-samaya-lga-karata-bjaraga-mahal-ka-mata-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय लगा करंट, बुजुर्ग महिला की मौत
रायबरेली में गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे नब्बा सिंह का पुरवा मजरे सुट्टा हरदो गांव में मंगलवार सुबह करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूल दुलारी (60) पत्नी स्वर्गीय हुबलाल गौतम के रूप में हुई है। बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे फूल दुलारी घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थीं, इसी दौरान खंभे से जुड़ा लोहे का सेफ्टी तार करंट की चपेट में था। बोर्ड छूते ही वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह तार से चिपक गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि फूल दुलारी अपने सात वर्षीय नाती अभय के साथ रहती थीं। उनका बेटा संतोष अपनी पत्नी के साथ शहर में रहता है। सूचना पर गदागंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नितेश दुबे ने लाइनमैन को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।