{"_id":"6a6078b6c7efe0d341017c83","slug":"video-video-khal-ka-satha-yaga-bha-sakha-raha-chhatarae-alga-alga-kakashhao-ka-le-khal-ka-samaya-taya-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेल के साथ योग भी सीख रहीं छात्राएं, अलग-अलग कक्षाओं के लिए खेल का समय तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेल के साथ योग भी सीख रहीं छात्राएं, अलग-अलग कक्षाओं के लिए खेल का समय तय
सरेनी (रायबरेली)। लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज में छात्राओं को प्रतिदिन खेल गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। अलग अलग कक्षाओं के लिए खेल का समय तय है। छात्राएं बैडमिंटन, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों में हिस्सा लेती हैं।
छात्रा कृतिका तिवारी ने बताया कि विद्यालय में रोज खेल का आयोजन होता है। वह खेल मैदान में वॉलीबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों का अभ्यास करती हैं। छात्रा विद्या देवी ने बताया कि खेल शिक्षिका नियमित रूप से अभ्यास कराती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की वॉलीबॉल टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता भाग ले चुकी है।
खेल शिक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि छात्राएं पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लेती हैं। विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हॉकी और फुटबॉल के लिए पर्याप्त मैदान है। जो विद्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर है विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताएं खेलकूद मैदान में संपन्न कराई जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।