{"_id":"6a5fb61c4d52f0a561028ddd","slug":"video-when-the-governors-convoy-reached-the-administrative-building-ssp-avinash-pandey-ran-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: राज्यपाल का काफिला प्रशासनिक भवन पहुंचा तो दौड़े एसएसपी अविनाश पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राज्यपाल का काफिला प्रशासनिक भवन पहुंचा तो दौड़े एसएसपी अविनाश पांडे
मेरठ। सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को कुछ देर के लिए अधिकारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। राज्यपाल के आगमन को लेकर डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय समेत जिले के आला अधिकारी हेल्थ सेंटर के सामने उनके स्वागत के लिए खड़े थे। राज्यपाल का काफिला हेल्थ सेंटर के सामने पहुंचा और कुछ सेकंड के लिए रुका। इसके बाद उनका काफिला स्वागत स्थल के बजाय सीधे प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ गया। यह देख अधिकारियों का अमला तत्काल उनके पीछे दौड़कर प्रशासनिक भवन पहुंचा। प्रशासनिक भवन में खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।