{"_id":"6a5fab6c897fb45eeb08daa8","slug":"video-sp-workers-staged-protest-in-hapur-over-detention-of-akhilesh-yadav-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़: सपा अध्यक्ष अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: सपा अध्यक्ष अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया
दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर मंगलवार की रात सपाई भडक़ उठे। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई। कोतवाली में देर शाम तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं की पुतला फूंकने की मंशा को भी पुलिस ने पूरा नहीं होने दिया। पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर ही कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उसे लेकर चली गई।
सपा अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की खबर से पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ता भडक़ उठे। इस दौरान पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया।मंगलवार की रात सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उनकी यह मंशा पूरी नहीं होने दी। बुलंदशहर रोड से ही पुलिस पुतले को कार्यकर्ताओं से छीनकर अपने साथ ले गई। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील चौराहे पर एकत्र हो और यहां जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष को रिहा करने की मांग कर रहे थे और देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस कोतवाली ले गई। इस दौरान चौराहे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने कुछ देर बाद यातायात भी सुचारू कराया। रात नौ बजे तक भी सपा कार्यकर्ता कोतवाली में जमे रहे। आनंद गुर्जर और रविंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को कभी दबा नहीं पाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में अय्यूब सिद्दीकि, संजय गहलौत, रविंद्र यादव, मोहम्मद बिलाल, रिजवान एडवोकेट, पियूष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।