{"_id":"6a5f5a9293235a85ad00c5a1","slug":"video-video-30-40-varashha-ka-yavao-ma-bugdhha-raha-sataraka-ka-mamal-samaya-para-pahacana-oura-ilja-janprra-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 30- 40 वर्ष के युवाओं में बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले, समय पर पहचान और इलाज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 30- 40 वर्ष के युवाओं में बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले, समय पर पहचान और इलाज जरूरी
वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के विशेषज्ञों ने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रहे न्यूरोलॉजिकल रोगों पर चिंता जताई। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तनाव, अनियंत्रित डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, नींद की कमी और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण अब 30 से 40 वर्ष के युवाओं में भी स्ट्रोक और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर 70 से 80 प्रतिशत तक स्ट्रोक के मामलों को रोका जा सकता है। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार, लक्षणों की अनदेखी और इलाज में देरी मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति का चेहरा एक ओर झुक जाए, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी महसूस हो या बोलने में कठिनाई हो, तो इसे स्ट्रोक का संकेत मानते हुए बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार से मरीज की जान बचाने के साथ-साथ स्थायी विकलांगता के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।