{"_id":"6a5efa94650346a7a600fd9e","slug":"video-solan-rain-weather-farmers-benefit-parwanoo-shimla-four-lane-rockfall-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Rain News: देर रात से बारिश, किसानों-बागवानों को फायदा; परवाणू-शिमला फोरलेन पर गिरे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Rain News: देर रात से बारिश, किसानों-बागवानों को फायदा; परवाणू-शिमला फोरलेन पर गिरे पत्थर
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:20 AM IST
Link Copied
सोलन जिले में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह भी जारी रहा। लगातार हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों और बागवानों को मिला है। इस समय नगदी फसलों और बागवानी के लिए नमी की आवश्यकता थी, जिसे इस बारिश ने काफी हद तक पूरा कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी संतुलित बारिश होती रही तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
दूसरी ओर लगातार बारिश के कारण परवाणू-शिमला फोरलेन पर कई स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रशासन ने भी बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता के साथ यात्रा करने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।