बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Adorned With Vaishnav Tilak And Shri Ram's Belpatra, Gives Unique Darshan During Bhasma Aarti

Mahakal Bhasma Aarti: गुप्त नवरात्रि में राम नाम के बेलपत्र व चंद्रमा से सजे बाबा श्री महाकाल, दिए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 07:47 AM IST
Baba Mahakal Adorned With Vaishnav Tilak And Shri Ram's Belpatra, Gives Unique Darshan During Bhasma Aarti

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर आज मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देर रात से ही कतार में लगकर अपने आराध्य भगवान महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि एवं गुप्त नवरात्रि के अवसर पर आज मंगलवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर 'हरि ओम' का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही उन्हें राम नाम लिखे बेलपत्रों और चंद्रमा से अलंकृत किया गया। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इस दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा।

मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- Indore News: इंदौर में सैकड़ों छात्र धरने पर, नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक का समर्थन किया


यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में देर रात हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

21 Jul 2026

सीज प्राथमिक विद्यालय में ठेकेदार ने रखा सीमेंट, वीडियो वायरल; रिपोर्ट तलब

20 Jul 2026

पुलिस छावनी में तब्दील रहा अमड़ा उपकेंद्र और तिराहा

20 Jul 2026

विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में आंदोलन तेज, भाकपा (माले) ने किसानों के धरने को दिया समर्थन

20 Jul 2026

इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की गैलरी धंसी, कर्मचारी घायल

20 Jul 2026
विज्ञापन

भदोही में छात्राओं को लोक विधाओं के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

20 Jul 2026

3000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं और पुलिस-गार्डों के बीच धक्कामुक्की

20 Jul 2026
विज्ञापन

चंदौली में निर्माणाधीन न्यायालय भवन पर डीएम का औचक निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

20 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में मऊ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

20 Jul 2026

मऊ में पांच घंटे तक होती रही लगातार बारिश, निचले इलाकों में जलभराव

20 Jul 2026

गाजीपुर में भाकपा-माले और इंकलाबी नौजवान सभा ने आक्रोश दिवस मनाया

20 Jul 2026

कटहल नाले के सुंदरीकरण कार्य का परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण

20 Jul 2026

जब मंगल पांडेय ने अंग्रेजी सत्ता को दी ललकार, तालियों और नारों से गूंज उठा सभागार

20 Jul 2026

जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से किया हमला

20 Jul 2026

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग

20 Jul 2026

सरयू की कटान में बह गया धरना स्थल का पीपल का पेड़

20 Jul 2026

ऑटो चालकों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

20 Jul 2026

घर में घुसकर वीरांगना से मारपीट के मामले में चार दोषियों को 10-10 साल की सजा

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग

20 Jul 2026

VIDEO: आरा मशीन संचालक से लाइसेंसी पिस्टल लूटी, विरोध पर चार राउंड फायरिंग, पीड़ित ने बताई आपबीती

20 Jul 2026

VIDEO: मथुरा में कारोबारी के 25 लाख ले उड़े टप्पेबाज, तलाश में जुटी पुलिस

20 Jul 2026

VIDEO: कोसीकलां के गुरूषगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीम ने सामान भी किया जब्त

20 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियां, पुलिसकर्मियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

20 Jul 2026

Video: भगवान भोलेनाथ की नगरी कैलाश के दर्शन से अभिभूत हुए यात्री

20 Jul 2026

Video: पिथौरागढ़ जिले में दम तोड़ रही हैं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, सरकार कर रही है बेहतरी का झूठा दावा

20 Jul 2026

Video: भाजपा ने विधायक मयूख महर के धरने पर उठाए सवाल, फूंका पुतला

20 Jul 2026

Video: मॉलरोड स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं भंडारा हुआ

20 Jul 2026

Meerut: डीजीपी यूपी ने किया सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल और अपराध शाखा के ज़ोनल कार्यालय का उद्घाटन

20 Jul 2026

Balaghat: 600 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहा था नेटवर्क, डायरी खोलेगी कई बड़े नाम

20 Jul 2026

गुरुग्राम में छठी जिला योगासन खेल चैंपियनशिप संपन्न, 180 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed