{"_id":"6a5f596b7f3c3d081f074883","slug":"video-strong-booth-network-is-bjps-real-strength-leaders-say-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बूथ का संगठन ही भाजपा की असली ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। भारतीय जनता पार्टी की ओर बुधवार को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के आवास पर बैठक हुई। आगरा ग्रामीण विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से संबंधित सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने हर बूथ अध्यक्ष की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की विजय का मुख्य आधार है, इसलिए सभी पदाधिकारी प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से व्यक्तिगत संपर्क साधें। वहीं, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा का बूथ संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में सत्य प्रकाश लोधी, तपेश जैन, सहदेव शर्मा, अंबुज द्विवेदी, मुकेश चाहर, मोनू दुबे, नीरज परमार व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।