फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of committing thefts from tubewells arrested; copper wire and cash recovered

Hapur News: नलकूपों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कॉपर का तार व नकदी बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of committing thefts from tubewells arrested; copper wire and cash recovered
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने चार दिन पहले गांव कांठीखेड़ा स्थित जंगल में लगे चार नलकूपों से चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ सात किलो दौ सौ ग्राम कॉपर का तार, चोरी का सामान बेचकर प्राप्त हुई 2500 रुपये की नकदी व चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी ने एक अक्तूबर की रात जरौठी रोड स्थित पानी के प्लांट में हुई चोरी की वारदात को भी कबूल किया है।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद कमर निवासी गांव सलाई को सलाई नहर से गिरफ्तार किया। आरोपी 22 अक्तूबर की रात गांव कांठीखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार, इंद्रेश, अमनपाल व धनवीर के नलकूपों में कूमल कर यहां से कॉपर का तार व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया था। इस संबंध में गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी ने एक अक्तूबर की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी चंदन गोयल के गांव जरौठी स्थित पानी के प्लांट को अपना निशाना बनाया था। आरोपी टीम के पेंच खोलकर उनके प्लांट में घुस गया था। इसके बाद आरोपी यहां से एक बड़ी, दस छोटी मोटर, दो कंम्प्रैशर व एक यूपीएस आदि सामान को क्षतिग्रस्त कर इनके सामान चोरी कर फरार हो गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है। जिसके खिलाफ थाना देहात, बाबूगढ़ व हाफिजपुर में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed