फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Man killed after being hit by an unidentified vehicle on the national highway

Hapur News: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Man killed after being hit by an unidentified vehicle on the national highway
हाईवे पर हादसे में मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे- 09 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास फ्लाईओवर पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को करीब 35 वर्षीय व्यक्ति अल्लाबख्शपुर गांव के पास हाईवे पर फ्लाईओवर से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे में आरोपी वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed