{"_id":"6a5f59a355ece0d1b803928f","slug":"video-video-para-mahasha-takakara-bl-pathava-2026-falma-fasata-vakasa-oura-parayavaranae-ka-yatara-sa-karaega-nprbnpr-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रो. महेश टक्कर बोले-'पृथ्वी 2026 फिल्म फेस्ट' विकास और पर्यावरण की यात्रा से कराएगा रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रो. महेश टक्कर बोले-'पृथ्वी 2026 फिल्म फेस्ट' विकास और पर्यावरण की यात्रा से कराएगा रूबरू
बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले 'पृथ्वी 2026 फिल्म फेस्ट' को लेकर संस्थान के कमेटी रूम में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म फेस्ट के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के निर्देशक प्रो. महेश टक्कर ने कहा कि इस तरह का फिल्म फेस्ट पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से लोगों को विकास की यात्रा, पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को समझने का अवसर मिलेगा। उनका कहना था कि फिल्में समाज में जागरूकता लाने का प्रभावी माध्यम हैं और यह आयोजन विज्ञान, प्रकृति तथा सतत विकास के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रेस वार्ता में संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि फिल्म फेस्ट में विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनके माध्यम से पर्यावरण, जैव विविधता और सतत विकास से जुड़े संदेश आमजन तक पहुंचाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।