{"_id":"6a5f59a9ba338352d90773bb","slug":"video-video-janakaparama-katharashavara-mathara-paraka-ma-khal-tarasafaramara-sa-hathasa-ka-khatara-sarakashha-itajama-ka-maga-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जानकीपुरम केदारेश्वर मंदिर पार्क में खुले ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा, सुरक्षा इंतजाम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जानकीपुरम केदारेश्वर मंदिर पार्क में खुले ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा, सुरक्षा इंतजाम की मांग
लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत जानकीपुरम सेक्टर-सी स्थित केदारेश्वर मंदिर पार्क में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। पार्क की बाउंड्री से सटाकर लगाए गए ट्रांसफार्मर के चारों ओर न तो सुरक्षा जाली लगाई गई है और न ही कोई पर्याप्त घेराबंदी की गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं, लेकिन खुले ट्रांसफार्मर के कारण अभिभावक उन्हें पार्क में भेजने से डरते हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई बच्चा या राहगीर ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने और उचित घेराबंदी कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।