{"_id":"6a5f4582d7805df0c902400d","slug":"video-jwala-ji-prakatotsav-2026-21-quintal-flowers-decoration-kangra-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: 21 क्विंटल सुगंधित फूलों से सजा मां ज्वाला का दरबार, दिव्य दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: 21 क्विंटल सुगंधित फूलों से सजा मां ज्वाला का दरबार, दिव्य दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:11 PM IST
Link Copied
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला के प्रकटोत्सव पर इस वर्ष भव्य पुष्प श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आषाढ़ शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर माँ ज्वाला का दरबार 21 क्विंटल सुगंधित प्राकृतिक फूलों से सजाया गया, जिसकी दिव्य छटा देखने के लिए मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर प्रशासन के अनुसार सोमवार देर रात से विशेष पुष्प सज्जा का कार्य शुरू हुआ। कारीगरों की टीम ने पूरी रात लगातार मेहनत कर मंदिर परिसर और गर्भगृह को विभिन्न रंगों और सुगंधित प्राकृतिक फूलों से भव्य स्वरूप प्रदान किया। सुबह तक पूरा मंदिर फूलों की मनमोहक सजावट से महक उठा।
मंदिर के पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पुष्प श्रृंगार की सेवा पंजाब के भटिंडा निवासी श्रद्धालु अजय कुमार गोयल की ओर से समर्पित की गई है। सजावट के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से विशेष प्राकृतिक और सुगंधित फूल मंगाए गए, जिनसे मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ शुक्ल अष्टमी के दिन ही माँ ज्वाला के प्रकट होने का विश्वास है। इसी कारण इस तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है और हर वर्ष इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।
प्रकटोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा, हवन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु मां ज्वाला के दर्शन और आशीर्वाद के लिए ज्वालामुखी पहुंच रहे हैं। सुगंधित फूलों से सजा माँ का दरबार श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।