{"_id":"6a5f59b028ae0eabae09b4b1","slug":"video-video-khathara-khatha-vayaparaya-ka-samasayao-para-mathana-aatharasha-vayapara-madal-na-sarakara-sa-uthaii-maga-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खुदरा खाद व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, आदर्श व्यापार मंडल ने सरकार से उठाईं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खुदरा खाद व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, आदर्श व्यापार मंडल ने सरकार से उठाईं मांगें
निराला नगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा खुदरा खाद व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए खाद व्यापारियों ने भाग लिया और व्यापार से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि खुदरा खाद व्यापारियों को कई प्रशासनिक और व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान, व्यापार को सुगम बनाने और विभागीय प्रक्रियाओं को सरल करने की मांग की।
सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं रखीं तथा सरकार से व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में खाद व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।