{"_id":"6a5f59215e3c797d0f0e49f7","slug":"video-residents-protest-at-power-substation-over-frequent-outages-in-jaipuria-greens-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली ट्रिपिंग से भड़के जयपुरिया ग्रींस के लोग, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली ट्रिपिंग से भड़के जयपुरिया ग्रींस के लोग, दिया धरना
आगरा। बिजली कटौती और ट्रिपिंग से परेशान जयपुरिया सनराइज ग्रींस के लोगों ने सोमवार को विद्युत सब स्टेशन पर धरना दिया। जयपुरिया ग्रींस के लिए अलग से विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग की। धरना देने वाले वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने इसी सब स्टेशन से ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कनेक्शन जारी कर दिए। इससे फीडर पर अतिरिक्त भार बढ़ने से कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जबकि स्थानीय लोगों ने अपने पैसे से विद्युत सब स्टेशन बनवाया था। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और 5 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू, अतिरिक्त फीडर को 25 दिनों में तथा अंसल फीडर को तीन माह के भीतर जयपुरिया सब स्टेशन से हटाने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त हुआ। धरने में संतोष वर्मा, मुकेश कुमार, अभय डागर, देवेंद्र तिवारी, विनय श्रीवास्तव, ममता, संध्या, भूप सिंह ठाकुर, डॉ. ज्वाला सिंह, प्रमोद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।