{"_id":"6a5f5979e976fe10c10c5994","slug":"video-gst-department-scrutinises-tourism-sector-after-tax-collection-dip-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पर्यटन इकाइयों की कमाई पर जीएसटी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली तिमाही में लक्ष्य से कम टैक्स पहुंचने पर राज्य कर विभाग ने पर्यटन क्षेत्र की इकाइयों की कमाई की जांच शुरू कर दी है। विभाग यह जांच रहा है कि कहीं बुकिंग व कार्यक्रमों पर दिए जाने वाले टैक्स की चोरी तो नहीं की जा रही है। पिछले साल की तुलना में करीब छह करोड़ रुपये कम टैक्स पहुंचने पर विभाग ने यह कवायद शुरू की है। जांच शुरू करने के साथ ही विभाग ने पर्यटन विभाग से जिले में पंजीकृत होटलों और शहर पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या का ब्योरा मांगा है। सूत्रों का कहना है कि उनसे मिलने वाले आंकड़े के बाद विभाग अपनी फील्ड की टीमों को जांच के लिए होटलों पर भेज सकता है। फिलहाल विभाग पिछले सालों से कम मिले कर की होटलवार तुलनात्मक सूची तैयार कर रहा है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 पंकज गांधी ने बताया कि पिछली तिमाही से इस बार पर्यटन क्षेत्र के टैक्स में कमी आई है। यही वजह है कि शासन के निर्देश पर होटल-रेस्तरां की जांच शुरू की है। फिलहाल डाटा का अध्ययन किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित जांच टीमें फैसला लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।