Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Pargat Singh launches a scathing attack on the central government: "The voices of youth and farmers are being suppressed; Congress will fight from the streets to Parliament."
{"_id":"6a5fa0c4311c83fb46019611","slug":"video-pargat-singh-launches-a-scathing-attack-on-the-central-government-the-voices-of-youth-and-farmers-are-being-suppressed-congress-will-fight-from-the-streets-to-parliament-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"परगट सिंह का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला: 'युवाओं और किसानों की आवाज़ दबाई जा रही, कांग्रेस सड़कों से संसद तक लड़ेगी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परगट सिंह का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला: 'युवाओं और किसानों की आवाज़ दबाई जा रही, कांग्रेस सड़कों से संसद तक लड़ेगी'
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन और कई नेताओं की हिरासत के बीच जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक, युवाओं और किसानों के मुद्दों को लेकर सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी और केंद्र सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगी। परगट सिंह ने कहा कि कथित नीट पेपर लीक के कारण अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, क्योंकि वे एक ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली जा रहे थे। उनके अनुसार, देश में लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया जा रहा है और सरकार संवाद के बजाय विरोध को रोकने की कोशिश कर रही है। परगट सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में ऐसे कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिनसे राज्यों की शक्तियां प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों के मुद्दे संसद में मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फरीदकोट विश्वविद्यालय में भी पेपर लीक के मामले में मिलीभगत हुई, और इस मुद्दे पर पंजाब सरकार की भी आलोचना की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि देश के सभी विपक्षी नेताओं को लोकतांत्रिक मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज़ उठानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।