{"_id":"6a5f4cc44184b48f620062b4","slug":"video-video-ll-bthara-ka-aataka-sa-thahashata-ma-garamanae-kaii-lga-ha-caka-ghayal-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाल बंदर के आतंक से दहशत में ग्रामीण, कई लोग हो चुके घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लाल बंदर के आतंक से दहशत में ग्रामीण, कई लोग हो चुके घायल
घुरवारा (रायबरेली)। ग्रामसभा नरेंद्रपुर में इन दिनों एक लाल बंदर का आतंक ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पिछले करीब दो महीने से बंदर के हमलों से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। बंदर अब तक अमन, कमला देवी और आशा देवी को काटकर घायल कर चुका है, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदर अचानक घरों में घुस आता है और उत्पात मचाने लगता है। बच्चे और बुजुर्ग खास तौर पर उसके निशाने पर हैं। लोग अपने घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीण निरंजन, पिंटू त्रिवेदी, सज्जन मिश्रा और शिव बहादुर चौधरी सहित कई लोगों ने बताया कि इस समस्या की सूचना वन विभाग को दी गई थी। विभागीय टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन बिना बंदर को पकड़े ही वापस लौट गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बंदर को पकड़कर गांव को इस आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि अगर बंदर घायल होता तो उसका इलाज कराकर जंगल में छोड़ा जा सकता है लेकिन बंदर को पकड़ने की व्यवस्था विभाग के पास नहीं है। बंदरों को पकड़ने व पकड़वाने का काम ग्राम प्रधान,नगर पंचायत का होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।