{"_id":"6a5f4ef8b250169cc30d3501","slug":"student-and-his-mother-meet-the-dm-when-illegal-encroachment-on-the-house-not-removed-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: नहीं हटा मकान से अवैध कब्जा, फिर डीएम से मिलने पहुंचा अमिताभ और उसकी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: नहीं हटा मकान से अवैध कब्जा, फिर डीएम से मिलने पहुंचा अमिताभ और उसकी मां
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 04:20 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में कक्षा आठ का छात्र मोहल्ला ईदगाह निवासी अमिताभ गुप्ता मंगलवार को एक बार फिर अपनी मां संध्या देवी गुप्ता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके मकान के आधे हिस्से पर ताई-ताऊ ने अवैध रूप से ताला डालकर कब्जा किया गया है, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर ताला खुलवाने और पूरे मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की गई है।
13 वर्षीय अमिताभ ने बीते शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई थी। जिलाधिकारी और छात्र के बीच हुई बेबाक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अमिताभ की बेबाकी और हाजिर जवाबी से जिलाधिकारी प्रभावित हुए थे। उस दौरान जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
मंगलवार को दोबारा पहुंचे अमिताभ और उनकी मां ने बताया कि अभी तक ताला नहीं खुल सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर भी उन्हें राहत नहीं मिली। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम ने ताला खुलवाने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।