{"_id":"6af35c2901807317df0d7929","slug":"a-catch-up-teaching-system-will-be-implemented-in-council-run-and-kasturba-gandhi-schools-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189471-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लागू होगी कैच-अप शिक्षण व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में लागू होगी कैच-अप शिक्षण व्यवस्था
Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कैचअप शिक्षण व्यवस्था लागू होगी। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ ही उनके शैक्षिक स्तर में इजाफा होगा। कक्षा में सभी बच्चे एक साथ ना पढ़ते हैं, लेकिन हर बच्चे की सीखने और समझने की क्षमता अलग-अलग होती है। कोई गणित के सवाल आसानी से हल कर लेते हैं तो किसी को जोड़-घटाना सीखने के लिए अधिक अभ्यास की जरूरत होती है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक कमजोरियों को पहचान कर उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूलों में इसी तरह कुछ बच्चे भाषा पढ़ने में तो कुछ क लिखने में पीछे रह जाते हैं। अब ऐसे बच्चों की शैक्षिक कमजोरियों को पहचान कर उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई कराई जाएगी।
जिले में 3106 परिषदीय विद्यालय के अलावा 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयाें का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब साढ़े चार लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। योजना के तहत शिक्षकों को प्रत्येक बच्चे की विषयवार दक्षताओं का आकलन करना होगा। इसको लेकर प्रत्येक विद्यालय में कैच-अप रजिस्टर तैयार कराया जा रहा है। इसमें हर महीने की 30 तारीख तक बच्चों का आधारभूत आकलन कर प्रगति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
अतिरिक्त अभ्यास कराने के साथ पहले पढ़ाए गए पाठों की पुनरावृत्ति कराई जाएगी। शिक्षक शिक्षण सामग्री, सरल उदाहरणों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विषय समझाएंगे। जरूरत के अनुसार प्रत्येक बच्चे को व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।