{"_id":"6a5f51a96902e83d370ce7da","slug":"video-video-capapal-utarakara-jalbharava-ma-utara-bhajapa-vathhayaka-thakathara-para-bhaugdhaka-aatha-sal-sa-athhara-paugdha-kathapara-thasatapara-saugdhaka-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चप्पल उतारकर जलभराव में उतरे भाजपा विधायक, ठेकेदार पर भड़के, आठ साल से अधूरी पड़ी कादीपुर-दोस्तपुर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चप्पल उतारकर जलभराव में उतरे भाजपा विधायक, ठेकेदार पर भड़के, आठ साल से अधूरी पड़ी कादीपुर-दोस्तपुर सड़क
सुल्तानपुर। कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग की बदहाली मंगलवार को उस समय सुर्खियों में आ गई, जब भाजपा विधायक राजेश गौतम जलभराव से लबालब सड़क पर चप्पल उतारकर नंगे पैर उतर गए। ग्रामीणों की शिकायत पर सरैया बाजार पहुंचे विधायक ने गड्ढों और कीचड़ से भरी सड़क पर पैदल चलकर हालात देखे और निर्माण में आठ साल की देरी पर ठेकेदार व अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।
करीब 16 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 2017 में 18.50 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ था। इसके बाद मरम्मत व जीर्णोद्धार के लिए करीब आठ करोड़ रुपये और स्वीकृत हुए, लेकिन सड़क अब भी पूरी नहीं हो सकी। बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। विधायक ने कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण होता तो जनता को यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी कंस्ट्रक्शन कंपनी राजनीतिक रसूख के दम पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही है। सड़क की खराब स्थिति से सरैया बाजार के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि यह मार्ग अंबेडकरनगर, बस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, विंध्याचल और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की प्रमुख लाइफलाइन है।
मौके से ही विधायक ने डीएम और एसडीएम से फोन पर बात कर तीन-चार दिन में गड्ढे भरकर सड़क को वाहन चलाने योग्य बनाने के निर्देश दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए और कार्य किसी दूसरी एजेंसी को सौंपा जाए।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ठेकेदार को कई नोटिस दिए जा चुके हैं। अब कार्य में तेजी आई है। बारिश बाधक न बनी तो करीब डेढ़ माह में सड़क का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।