{"_id":"6ab4f24d882bec9b0609d7c2","slug":"delhi-two-young-women-molested-in-mukherjee-nagar-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मुखर्जी नगर में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, सफारी कार सवार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मुखर्जी नगर में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, सफारी कार सवार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश
Thu, 24 Sep 2026 03:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:21 PM IST
सार
दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुखर्जी नगर इलाके में दो युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
दो युवतियों के साथ छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार रात सड़क पर जा रही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवतियों के मुताबिक आरोपी सफारी कार पर सवार थे। आरोपियों ने युवतियों को अपशब्द कहे और छेड़छाड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 23 सितंबर की रात मुखर्जी नगर में हकीकत पार्क के पास रात लगभग 9.30 बजे हुई छेड़छाड़ की घटना के संबंध में एक युवती से लिखित शिकायत मिली।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि आरोपी कार में सवार थे। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता लगाया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि कार अनिल कुमार के बेटे नमन चला रहा था और उनके साथ 2-3 अन्य लोग कार में सवार थे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन