{"_id":"6a5f4ee0a3257c7523074fd4","slug":"video-students-took-to-the-streets-to-protest-against-the-lathi-charge-at-jantar-mantar-police-dispersed-them-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़कर हटाया;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़कर हटाया;video
आजमगढ़ में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़ लिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। जैसे ही छात्र आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को खदेड़कर सड़क खाली कराई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। छात्र संगठनों का कहना है कि जंतर-मंतर पर हुई कार्रवाई के विरोध में उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।