{"_id":"6a5f4cedfeada409f1013209","slug":"video-dc-mukesh-repaswal-stated-that-the-minjar-queen-contest-will-also-be-organized-in-chamba-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बोले- चंबा में मिंजर क्वीन प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बोले- चंबा में मिंजर क्वीन प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
इस बार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में मिस मिंजर क्वीन' सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया 21 जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है। जबकि ऑफलाइन ऑडिशन 22 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय में आयोजित होगा। जिसके लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां भाग ले सकेंगी।प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में राज्य वेशभूषा, द्वितीय चरण में राष्ट्रीय वेशभूषा और अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा। जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रथम विजेता को 51 हजार, द्वितीय विजेता को 31 हजार तथा तृतीय विजेता को 21 हजार की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिंजर मेला चंबा की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा चंबा की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है। उन्होंने जिले की पात्र एवं इच्छुक युवतियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।