फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tomatoes rotting on the Kariyan-Bhadiyan Kothi road; swarms of flies gather.

Chamba News: करियां-भड़ियांकोठी मार्ग पर सड़ रहे टमाटर, मक्खियों का जमावड़ा

Sun, 25 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tomatoes rotting on the Kariyan-Bhadiyan Kothi road; swarms of flies gather.
करियां​-भडियांकोठी मार्ग पर फेंके गए गले सड़े टमाटर। संवाद।
बदबू से राहगीर परेशान, खुले में कचरा फेंकने वाले सब्जी विक्रेता पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करियां-भड़ियांकोठी मार्ग पर किसी सब्जी विक्रेता की ओर से फेंके गए गले-सड़े टमाटर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
खुले में पड़े टमाटरों से उठ रही बदबू के कारण लोगों को मुंह पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, टमाटरों पर मक्खियां भिनभिना रही हैं।
राहगीरों चमन सिंह, अजय कुमार, सुरेश, योगराज, सुरेंद्र, अमर चंद और रवि कुमार ने बताया कि मार्ग से गुजरते समय मक्खियां लोगों पर बैठ रही हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पंचायत से मांग की है कि खुले में टमाटर फेंकने वाले सब्जी विक्रेता की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि पर्यावरण को दूषित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed