{"_id":"6ab4f5d84d5911f7ed0804be","slug":"video-body-of-25-year-old-man-recovered-from-leather-complex-road-in-jalandhar-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स रोड से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स रोड से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स रोड, थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में आज एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि मृतक की पहचान विक्रम (25) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, विक्रम शराब पीने का आदी था और बीती रात करीब 10 बजे शराब पीकर घर से बाहर गया था। आज सुबह परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, कान के पीछे हल्का ब्लड क्लॉटिंग नजर आया है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिवार के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।