Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Outrage over the death of a young man imprisoned in Azamgarh Jail; demand for an investigation and action against the guilty
{"_id":"6a5f4ed02a5f2ec8cb020912","slug":"video-outrage-over-the-death-of-a-young-man-imprisoned-in-azamgarh-jail-demand-for-an-investigation-and-action-against-the-guilty-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जेल में बंद युवक की मौत से आक्रोश, जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ जेल में बंद युवक की मौत से आक्रोश, जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग;video
मऊ में गरीब समाज पार्टी और अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने विक्रम डोम की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच कराने की मांग और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को घोसी के उपजिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में बताया कि विक्रम डोम को दोहरीघाट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया और आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली को सौंप दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि हिरासत में लेकर उसकी पिटाई की गई। अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही किसी अधिकारी ने परिजनों से मुलाकात की। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, 10 बिस्वा जमीन का पट्टा, सरकारी आवास और अन्य सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार बागी, संदीप कुमार, पवन कुमार, किताबु, दीपक कुमार, लालजी, वीरेंद्र कुमार, राधेश्याम, जितेंद्र कुमार, रामभजन, संतोष, नखड़ू आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।