{"_id":"6ab0d3cd788ee650cc07b787","slug":"motorcyclist-killed-in-road-accident-after-being-hit-by-dumper-in-mau-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसा: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसा: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Mon, 21 Sep 2026 12:20 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:20 PM IST
सार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर चट्टी के पास डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हादसे के समय हेलमेट पहन रखा था, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर चट्टी के पास रविवार देर शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
रानीपुर थाना क्षेत्र के उमती गांव निवासी योगेंद्र प्रजापति (42) पुत्र बालकिशुन प्रजापति नमकीन का व्यवसाय करते थे। रविवार को नमकीन की सप्लाई कर बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे खानपुर चट्टी के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक के भाई हंसराज प्रजापति की तहरीर पर सरायलखंसी पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
योगेंद्र के परिवार में पत्नी संगीता, 17 वर्षीय बेटा अनीश और 15 वर्षीय बेटी प्रिया हैं। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर डंपर और चालक को थाने लाया गया है।