{"_id":"6a5f4bb32fd190c88a000a36","slug":"video-shimla-ridge-protest-support-students-demand-judicial-probe-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिल्ली में छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में रिज मैदान पर धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिल्ली में छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में रिज मैदान पर धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:09 PM IST
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान स्कूली छात्राओं पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को शिमला के रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। धरने में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
धरने का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों और छात्राओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि छात्रों की न्यायोचित मांगों को स्वीकार किया जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और कथित लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
रवि कुमार दलित ने शिमला के सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील भी की।
धरने में अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मट्टू, उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि, रणवीर सिंह राजू, सुमित नरेश, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।