{"_id":"6a5f4cbdff0f92ba630657af","slug":"video-video-agara-bta-thashha-ha-ta-usa-saja-malna-cahae-bl-shaharaja-ka-pata-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अगर बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, बोले शहरोज के पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अगर बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, बोले शहरोज के पिता
गैसड़ी (बलरामपुर)। आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क के मामले में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए जमधरा निवासी शहरोज अहमद के पिता इश्तियाक अली ने कहा कि यदि उनका बेटा दोषी है तो उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। इश्तियाक जरवा थाने में होमगार्ड हैं।
उन्होंने बताया कि शहरोज बचपन में परिवार के साथ मुंबई में रहा और बाद में गांव लौटकर पढ़ाई की। इसके बाद वह दोबारा मुंबई चला गया, जहां चिकन की दुकान और वाहन चलाने का काम करता था। बीच-बीच में गांव भी आता-जाता रहता था। पिछले करीब दो वर्षों से उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। उसे शराब की लत लग गई थी और उसकी कुछ गतिविधियां भी संदिग्ध लगने लगी थीं, लेकिन इतने गंभीर मामले की कभी आशंका नहीं थी। सोमवार को एटीएस ने शहरोज के घर की तलाशी लेकर परिवार से पूछताछ की। गांव में दिनभर इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का माहौल रहा।
क्या है मामला: एटीएस के अनुसार शहरोज पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के कथित नेटवर्क से जुड़कर सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय युवाओं को बरगलाने और स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश में शामिल था। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।