{"_id":"6ade41f8acb5f96fd40d6b6e","slug":"villagers-in-jagannathpuri-have-been-in-the-dark-for-29-days-tubewells-are-also-non-functional-balrampur-news-c-99-1-brp1010-156865-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 29 दिन से अंधेरे में जगन्नाथपुरी के ग्रामीण, नलकूप भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 29 दिन से अंधेरे में जगन्नाथपुरी के ग्रामीण, नलकूप भी बंद
Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
टूटा पड़ा खंभा
गैसड़ी। ग्राम पंचायत जिगनिहवा पिपरी के मजरे जगन्नाथपुरी में 29 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे 300 की आबादी को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नलकूप से ही बिजली आपूर्ति गांव को होती है। बिजली न मिलने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है, वहीं राजकीय नलकूप भी बंद पड़ा है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते 26 सितंबर को आंधी-पानी के दौरान राजकीय नलकूप के पास लगा ट्रांसफार्मर खंभे समेत गिर गया था। इसके बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेनबहादुर, हरिश्चंद्र, राम अचल, मेला राम और शालिकराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर गिरने के बाद से अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया है। करीब एक महीने से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
नलकूप चालक मोहम्मद असलम ने बताया कि विद्युत आपूर्ति 178 बीएलजी जिगनिहवा से जुड़ी है। समस्या के संबंध में नलकूप विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। बिजली न होने से राजकीय नलकूप भी बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता तुलसीपुर शिवम राजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, बिजली आपूर्ति सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है। जानकारी नहीं मिलने के कारण से आपूर्ति सुधारने का कार्य नहीं हो सका।