Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
PUDA has taken over the parking lot opposite Saragarhi Sarai near Sri Harmandir Sahib; the Municipal Corporation will now manage its operations.
{"_id":"6a605cf7d1e7a2f8d909a917","slug":"video-puda-has-taken-over-the-parking-lot-opposite-saragarhi-sarai-near-sri-harmandir-sahib-the-municipal-corporation-will-now-manage-its-operations-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब के निकट सारागढ़ी सराय के सामने पार्किंग का पुडा ने लिया कब्जा, अब निगम करेगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब के निकट सारागढ़ी सराय के सामने पार्किंग का पुडा ने लिया कब्जा, अब निगम करेगा संचालन
पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में श्री हरिमंदिर साहिब के निकट सारागढ़ी सराय के सामने स्थित पार्किंग का शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा अपने हाथ में ले लिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और पुडा के अधिकारी तैनात रहे।
पुडा के एससी संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 से तरसेम कुमार को आवंटित इस पार्किंग का सरकारी तौर पर कब्जा लेकर अब इसका संचालन अमृतसर नगर निगम को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग में मौजूद सभी वाहनों और अन्य सामान की सूची (इन्वेंट्री) तैयार की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग को दोबारा श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्किंग को स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अकाली फूला सिंह पार्किंग सहित अन्य वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों और वहां संचालित स्टॉलों पर भी इस कार्रवाई का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। केवल पार्किंग के प्रवेश और निकास का संचालन अब नगर निगम के नियंत्रण में रहेगा।
अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाना और श्री हरिमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।