{"_id":"6a5dd9817b293b1ff200b91b","slug":"video-video-brabka-ma-yaga-bl-kagarasa-lta-karata-ha-sapa-dakata-dalta-ha-inasa-sataraka-rahaga-ta-fayatha-ma-rahaga-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में योगी बोले- कांग्रेस लूट करती है, सपा डकैती डालती है, इनसे सतर्क रहेंगे तो फायदे में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में योगी बोले- कांग्रेस लूट करती है, सपा डकैती डालती है, इनसे सतर्क रहेंगे तो फायदे में रहेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लूट करने वाली और समाजवादी पार्टी डकैती डालने वाली पार्टी है। इनसे सतर्क रहेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश 1947 में आजाद हो गया था, लेकिन महादेव धाम तक आजादी की रोशनी नहीं पहुंच सकी। वर्षों तक यहां के विकास की किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकारें कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनाने में व्यस्त रहीं, लेकिन उन्हें लोधेश्वर महादेव धाम के विकास की चिंता नहीं हुई।
उन्होंने बाराबंकी के महान हॉकी खिलाड़ी के.डी. सिंह 'बाबू' का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश को ओलंपिक में गौरव दिलाया, लेकिन उनकी हवेली तक बिकने की नौबत आ गई। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने निर्णय लिया कि हवेली बिकने नहीं दी जाएगी, बल्कि सरकार इसके संरक्षण का खर्च वहन करेगी और वहां स्मारक विकसित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।