{"_id":"6a5fd12d752f196c700bad13","slug":"high-mast-lights-at-safdarganj-and-chaupuliya-intersections-to-be-repaired-before-sawan-barabanki-news-c-315-1-brp1005-174827-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सावन से पहले दुरुस्त होंगी सफदरगंज और चौपुलिया चौराहे की हाईमास्ट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सावन से पहले दुरुस्त होंगी सफदरगंज और चौपुलिया चौराहे की हाईमास्ट लाइटें
Wed, 22 Jul 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सावन मेले और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रमुख कांवड़ मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। सफदरगंज चौराहे और बाराबंकी-बहराइच चौपुलिया पर लंबे समय से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा। इन दोनों स्थानों से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजरते हैं। रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।
सावन शुरू होने से पहले सफेदाबाद से रामनगर होते हुए महादेवा तक पूरे कांवड़ मार्ग की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सड़क किनारे उगी झाड़ियों की छंटाई, मार्ग की सफाई और जहां कहीं सड़क क्षतिग्रस्त है वहां पैचवर्क कर गड्ढों को भरने का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन का मानना है कि सावन के दौरान महादेवा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती है। ऐसे में मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सुथरी सड़कें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न रहे।
विज्ञापन
वर्जन-
कांवड़ यात्रा और सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। महादेवा मार्ग सहित सभी संबंधित रास्तों को सुगम बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी को समय से झाड़ियों की कटाई, पैचवर्क और अन्य आवश्यक कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी मिली है। सफदरगंज और चौपुलिया चौराहे की हाईमास्ट लाइटें भी जल्द चालू कराई जाएंगी, ताकि रात में भी श्रद्धालुओं को पर्याप्त रोशनी मिल सके।
-अजीत कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी