{"_id":"6a5fd1b1691ad433a80726fe","slug":"rain-disrupts-power-supply-crisis-affects-city-and-310-villages-barabanki-news-c-315-1-brp1005-174820-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, शहर से लेकर 310 गांवों तक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, शहर से लेकर 310 गांवों तक संकट
Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी कर दी। शहर में जहां ट्रिपिंग और बार-बार बिजली जाने से उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी खराबी और 11 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ गिरने से करीब 310 गांवों में चार से 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मसौली उपकेंद्र के करीब 250 गांवों में 14 घंटे, कोटवाधाम क्षेत्र के 60 गांवों में चार घंटे और शहर के 12 मोहल्लों में तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को उमस, पेयजल संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था मंगलवार को पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार रात से शुरू हुई ट्रिपिंग की समस्या मंगलवार दिनभर बनी रही। शहर के श्रीनगर, देवा रोड, कंपनीबाग, बाल्मीकि नगर, प्रीति विहार कॉलोनी, नेहरू नगर, घोसियाना समेत करीब 12 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे से नौ बजे तक तीन घंटे ठप रही। इसके बाद दिन में बारिश के दौरान भी कई इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। लगातार कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी, पेयजल संकट और घरेलू कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
11 हजार लाइन पर पेड़ गिरा, 60 गांवों में चार घंटे गुल रही बिजली
कोटवाधाम। रामसनेहीघाट डिवीजन के कोटवाधाम विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हराहरी फीडर की 11 हजार वोल्ट लाइन पर सोमवार देर रात अगानपुर गांव के पास पेड़ गिर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी दौरान उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आने से सनावा फीडर भी बंद हो गया। दोनों फीडरों की आपूर्ति ठप होने से तासीपुर, अमनियापुर, अलियामऊ, कोटवाधाम, सनावा समेत करीब 60 गांवों की बिजली करीब चार घंटे बाधित रही। मंगलवार सुबह पेड़ हटाने के बाद दोनों फीडरों की आपूर्ति सामान्य हो सकी। जेई रामनारायन ने बताया कि तकनीकी फाॅल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
मसौली उपकेंद्र ठप, 250 गांवों में 14 घंटे रहा बिजली संकट
मसौली। बिजली उपकेंद्र मसौली से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सोमवार रात करीब एक बजे बंद हो गई, जिससे करीब 250 गांवों की लगभग दो लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न रहने से पेयजल संकट गहरा गया। लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। पानी की टंकियां खाली हो गईं और मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। उपभोक्ताओं को करीब 14 घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी और मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ सुऐब जमाल ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान दहेजिया मोड़ के पास दो खंभों पर लगे ट्रिपल पोल मैनुअली ऑपरेटेड में खराबी मिली थी। मरम्मत के बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।