{"_id":"6a5dd7b2b5c44e781f040379","slug":"video-video-gada-ma-saraya-ka-jalsatara-khatara-ka-nashana-sa-30-sama-naca-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे
सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान के और करीब पहुंच गई है। सोमवार सुबह 8 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.770 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (106.070 मीटर) से मात्र 0.30 मीटर नीचे है।
हालांकि नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है, लेकिन कुल जल प्रवाह (डिस्चार्ज) में कमी दर्ज की गई है। रविवार रात 8 बजे एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.650 मीटर था, जो सोमवार सुबह बढ़कर 105.770 मीटर हो गया। यानी 12 घंटे में जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई।
अयोध्या में भी सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 91.690 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.730 मीटर से 1.04 मीटर नीचे है। यहां भी जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति बनी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह कुल डिस्चार्ज 1,23,614 क्यूसेक रहा, जबकि रविवार रात यह 1,70,221 क्यूसेक था। यानी जल प्रवाह में करीब 46,607 क्यूसेक की कमी आई है। इसमें गिरिजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 21,540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 6,617 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
वहीं, नवाबगंज इलाके में कटान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों पर लगातार नजर बनाए रखी है। बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।