फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   power supply cut off in 14 villages in protest

Gonda News: लाइनमैन झुलसा, विरोध में 14 गांवों में गुल रही बिजली

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
power supply cut off in 14 villages in protest
फाॅल्ट सही करते कर्मचारी।
डुमरियाडीह/नवाबगंज। वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े खरगूपुर गांव में मंगलवार सुबह 33 केवी लाइन में फाॅल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। उसे गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


साथी कर्मचारियों ने अवर अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे उपकेंद्र से जुड़े 14 गांवों के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी। घायल लाइनमैन का नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11 बजे 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से खरगूपुर, लौव्वावीरपुर समेत 14 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे संविदा लाइनमैन संतोष कुमार और सीताशरण फाॅल्ट ठीक करने पहुंचे। दोनों कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी लौव्वावीरपुर की ओर से बिना पुष्टि किए बिजली चालू कर दी गई। अचानक करंट लगते ही संतोष खंभे से नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल लाइनमैन के भाई उमाशंकर ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता ने लाइन पर काम पूरा होने की पुष्टि किए बिना ही बिजली आपूर्ति चालू करा दी, जिससे यह हादसा हुआ।


हादसे से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार करने से वजीरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 14 गांवों में पूरे दिन बिजली संकट बना रहा। अवर अभियंता सुशील कश्यप ने बताया कि साथी लाइनमैन सीताशरण ने लाइन चालू करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed