{"_id":"6a6041566a3ef46f1000917f","slug":"video-video-ga-tasakara-na-palsa-para-jhaka-fayara-javab-kararavaii-ma-para-ma-lga-gal-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गो-तस्कर ने पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गो-तस्कर ने पुलिस पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
गोवंश तस्करी के अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नवाबगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी मुफीद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगवा मोड़ से कर्बला जाने वाले मार्ग पर हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
इससे पहले मंगलवार सुबह नवाबगंज पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने एक डीसीएम और बलेनो कार बरामद करते हुए डीसीएम में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया था। इस कार्रवाई में अय्याज निवासी जगनपुर, थाना रौनाही (अयोध्या) को गिरफ्तार किया गया था, जबकि डीसीएम चालक समेत अन्य आरोपी भाग गए थे।
पुलिस के अनुसार गिरोह गांवों और बागों से गोवंश एकत्र कर उन्हें दूसरे जनपदों में तस्करी के लिए भेजता था। डीसीएम में नीचे रेत बिछाकर उसके ऊपर काली पन्नी डाल दी जाती थी, जबकि आगे चल रही बलेनो कार में सवार सदस्य रास्ता साफ होने की सूचना देते थे।
गिरफ्तार अय्याज से पूछताछ के बाद पुलिस ने भागे आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इसी दौरान मंगलवार देर रात चेकिंग के समय मोटरसाइकिल से आए मुफीद को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके से दबोच लिया गया।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अय्याज के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पूरे नेटवर्क की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।