{"_id":"6a5ddb439eaa23d2440468e4","slug":"video-sawan-somwar-2026-shimla-shiv-temple-devotees-crowd-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2026: शिमला के शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2026: शिमला के शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:54 PM IST
Link Copied
सावन माह के पहले सोमवार पर राजधानी शिमला के शिव मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
मिडल बाजार स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
दोपहर 12 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर के बाहर तक लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।