{"_id":"6a605212b3fd30dfd204e54c","slug":"himachal-iti-second-round-counselling-other-state-candidates-2026-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: आईटीआई की दूसरे चरण की काउंसलिंग में अब दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: आईटीआई की दूसरे चरण की काउंसलिंग में अब दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका
Wed, 22 Jul 2026 10:46 AM IST
Ankesh Dogra
अशोक चौहान, शिमला।
अशोक चौहान, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:46 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आईटीआई प्रवेश के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी भाग लेने की अनुमति दी है। पहले चरण के बाद रिक्त बची सीटों को भरने के लिए यह फैसला लिया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद का संस्थान और ट्रेड चुनना होगा। मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में इस बार दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पहले चरण के बाद रिक्त बची सीटों को भरने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे प्रदेश में रह रहे अन्य राज्यों के पात्र अभ्यर्थियों को भी आईटीआई में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अनुसार दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुरू होने से पहले ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था केवल रिक्त सीटों पर होने वाले प्रवेश के लिए लागू रहेगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के उद्देश्य से दूसरे चरण में नए अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के पात्र उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका दिया जा रहा है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद निर्धारित मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित आईटीआई में निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट करना होगा।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी विभाग द्वारा जारी प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने और काउंसलिंग कार्यक्रम का पालन करने की अपील की, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर हाथ से न निकल जाए। प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम बोर्ड के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध है।