{"_id":"6a5f2d4a7f3c3d081f074810","slug":"video-video-jalbharava-oura-bthahal-saugdhaka-sa-tarasata-lga-ka-anakha-paratharashana-gatha-pana-ma-utarakara-jataya-varathha-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जलभराव और बदहाल सड़कों से त्रस्त लोगों का अनोखा प्रदर्शन, गंदे पानी में उतरकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जलभराव और बदहाल सड़कों से त्रस्त लोगों का अनोखा प्रदर्शन, गंदे पानी में उतरकर जताया विरोध
राजधानी के चिनहट क्षेत्र अंतर्गत न्यू मल्हौर–भरवारा वार्ड में वर्षों से जलभराव, जर्जर सड़कों और जल निकासी व्यवस्था के अभाव से परेशान क्षेत्रवासियों का आक्रोश मंगलवार को फूट पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने गंदे पानी में उतरकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मल्हौर से हासेमऊ, जगपाल खेड़ा, भरवारा, वन वर्ल्ड सिटी, खरगापुर और शहीद पथ को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मामूली बारिश में ही तालाब का रूप ले लेती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे पानी में छिप जाने से आए दिन राहगीर, दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र की अधिकांश आंतरिक सड़कें भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधीन आने और नियमित रूप से हाउस टैक्स वसूले जाने के बावजूद न तो समुचित नालियों का निर्माण कराया गया और न ही सड़कों की मरम्मत की गई। कई बार शिकायतें और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस बदहाल व्यवस्था का असर केवल स्थानीय लोगों पर ही नहीं, बल्कि एमिटी यूनिवर्सिटी के हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। लंबे समय तक जलभराव रहने से डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था, सड़क निर्माण और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।