Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Temple offering theft case Decision on accused Tinnu Yadav bail plea

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपी टिन्नू यादव की जमानत पर थोड़ी देर में आ सकता है फैसला

Mon, 16 Nov 2026 02:38 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पिछले 146 दिनों से अयोध्या कारागार में बंद आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई होगी। निचली अदालत द्वारा 6 अक्टूबर को उसकी जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद आरोपी ने हाईकोर्ट का रुख किया है, जबकि इस मामले के अन्य सभी आरोपियों की जमानत पहले ही निरस्त हो चुकी है।

विज्ञापन
Ram Temple offering theft case Decision on accused Tinnu Yadav bail plea
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में 146 दिन से अयोध्या कारागार में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू की जमानत याचिका पर सोमवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई होनी है। जमानत याचिका छह नवंबर को दाखिल की गई थी।

विज्ञापन


अवर न्यायालय में रामशंकर यादव की जमानत अर्जी 28 सितंबर को दाखिल की गई थी। इस पर सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट ने 6 अक्तूबर को अर्जी निरस्त कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की है।

विज्ञापन

अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी भी हो चुकी है निरस्त 

चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पूर्व में ही निरस्त हो चुकी है। 21 सितंबर को रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी निरस्त की गई थी। आरोपी अनुकल्प मिश्रा, करुणेश व लवकुश की जमानत अर्जी 22 सितंबर व सुभाष श्रीवास्तव की 8 अक्तूबर को खारिज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed