{"_id":"6afab4ddf4024f30b905783b","slug":"video-crushing-season-of-rozagaon-sugar-mill-started-with-worship-in-rudauli-ayodhya-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में पूजन-अर्चन के साथ रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में पूजन-अर्चन के साथ रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में रौजागांव चीनी मिल में शनिवार को हवन-पूजन और विधि-विधान के साथ पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना कर नए सत्र की शुरुआत कराई। इस वर्ष मिल में प्रतिदिन 80 हजार कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस मौके पर उप गन्ना आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष 17 नवंबर को पेराई सत्र शुरू हुआ था, जबकि इस बार एक दिन पहले 16 नवंबर को ही शुभारंभ किया गया है। उन्होंने नए सत्र के सफल संचालन की उम्मीद जताई।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रौजागांव चीनी मिल क्षेत्र के किसानों की आर्थिक रीढ़ है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिल का सुचारू संचालन और गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार में गन्ना किसानों का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जा रहा है। गेहूं और धान की खरीद का भुगतान भी किसानों को सीधे मिल रहा है।
किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रविकांत पांडेय ने मिल के नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर पूरी यूनिट को बधाई दी। साथ ही प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग की। मिल प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया कि पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर जिला मंत्री तेज तिवारी, शिवानंद मिश्रा, मां कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, रुदौली नगर पालिका ईओ प्रेमनाथ, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे, गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा, गन्ना विभागाध्यक्ष बृजपाल, यूनिट हेड सुधीर कुमार, विभिन्न गन्ना समितियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।