{"_id":"6a5f2d3cf533fb049e0754cb","slug":"video-woman-dead-body-found-in-kotkapura-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में ऑनर किलिंग, ढाई महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में ऑनर किलिंग, ढाई महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती की मिली लाश
फरीदकोट में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर ने करीब ढाई महीने पहले अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अब महकप्रीत की लाश कोटकपूरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से सटे खेतों में बरामद हुई। पुलिस प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महकप्रीत कौर ने 4 मई को परिवार की इच्छा के विरुद्ध जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बठिंडा के गांव भगता भाई का में रह रहे थे। सोमवार शाम दोनों मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में महकप्रीत के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। जगदीप सिंह मौके से भाग निकला, जबकि महकप्रीत को पकड़ लिया गया।
आरोप है कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार, डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल, थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया।
इस मामले में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजन प्रेम विवाह से नाराज थे। इसी कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।